क्विज के बारे में......
नमस्कार मित्रों.....
कई महीने पहले से मैंने क्विज बनाना शुरू किया था क्विज का ख्याल, उसका प्लेटफार्म बनाने का जरिया, क्विज का मेरा ख्याल, कहां से सीख मिली, किन-किन का सपोर्ट मिला वह सब आज मैं आपको विस्तृत से बताने वाला हूं आप भी ऐसा स्किल प्राप्त कर सकते हैं यह भी एक कौशल्य ही है कि कोई भी प्लेटफार्म पर आप क्विज बना सकते हो चाहे गूगल सीट हो quizizz.com हो गूगल फॉर्म हो या चाहे wordwall.net हो सभी जगह से क्वीज क्रिएट कर सकते हैं मैं आपको उसके बारे में अधिक जानकारी देना चाहता हूं तो पहले मैं अपना परिचय दूंगा
- मेरा परिचय
मेरा नाम :- प्रजापति प्रवीण कुमार रामचंद्र
मेरे स्कूल का नाम :- लोरवाडा पगार केंद्र शाला,
तालुको :-डीसा, बनासकांठा
Contact number :- 8200006129
- क्विज बनाने का ख्याल
21वीं सदी को टेक्नोलॉजी की सदी मानी जाती है इस सदी में किसी भी तरह, कोई भी जगह, किसी भी प्लेटफार्म पर देखिए तो हमें टेक्नोलॉजी ही दिखने मिलती है आज दुनिया टेक्नोलॉजी में बहुत आगे निकल चुकी है तो उस टेक्नोलॉजी का उपयोग करके हम भी कुछ करें शकुछ सोचे ऐसा ख्याल मेरा। मैंने सोचा बच्चों के लिए कुछ किया जाए क्योंकि मेरा पेशा ही है बच्चों के साथ रहना, बच्चों को पढ़ाना, बच्चों को उनकी ही भाषा में अधिक ज्ञान देना उसमें अधिक शिक्षा प्राप्त करें ऐसा मेरा ख्याल और उस ख्याल से मैंने क्विज की शुरुआत कर दी। जब मैंने क्विज बनाने की शुरुआत कर दी तब मैं पेपर में क्विज का फॉर्मेट बनाता था तभी ऐसी ऑनलाइन साइटे भी नहीं थी बच्चों को OMR शीट में क्विज का पेपर देकर क्विज को मैं पूरा करता था। फिर धीरे-धीरे स्कूल में बच्चों के साथ मैंने कौन बनेगा करोड़पति जैसी कई क्विज़ शुरू की तभी धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी ने भी साथ दिया और आज कई ऐसी साइटें है जहां से हम क्वीज क्रिएट करके बच्चों को दे सकते हैं।
आज के युग में हम सब देख रहे हैं कि बच्चों के हाथ में मोबाइल, कंप्यूटर जैसे और कई डिवाइस होते हैं जहां से बच्चे अधिक से अधिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करके ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं लेकिन उसका भी कोई माध्यम होना चाहिए। तो यह क्विज उसका एक माध्यम है जो मैंने शुरुआत की है आगे मैं आपको विस्तार से बताऊंगा।
- क्विज की शुरुआत
सन 2016 से मैंने यह क्वीज का काम शुरू कर दिया था। शुरुआत में मैंने मेरे क्लास से ही शुरू किया था मेरे क्लास में मैंने क्वीज बनाने का जो पहले बताया वैसे ही पेपर वर्क में क्वीज बनाता था फिर धीरे-धीरे OMR शीट तक चला गया उसके बाद बच्चों को मैंने कौन बनेगा करोड़पति जैसी क्वीज सभी स्कूल के छात्र के साथ चलाई बच्चों को बहुत आनंद आता था। आनंद के साथ शिक्षा प्राप्त कर रहे थे बच्चों के आनंद में मुझे भी बहुत आनंद आता था तभी तो मैंने उसमें बहुत रिसर्च किया कि बच्चों को बहुत पसंद आया ऐसा क्या किया जाए। तो धीरे-धीरे स्कूल में स्कूल के सभी बच्चों को इनवॉल करके स्कूल का क्वीज लिया बच्चों को बहुत मजा आया फिर टेक्नोलॉजी का समय टेक्नोलॉजी ने साथ दिया और ऐसी कई साइट शूरू हो गई कि ऑनलाइन क्विज शुरू हुई तो मैंने भी उसमें शुरुआत कर दी। बच्चों ने गेम के साथ क्विज खेलने की शुरुआत की बच्चों का, शिक्षकों का, सहपाठियों का बहुत लोगों का अच्छा प्रतिभाओं मिला सब का साथ मिला और आज बहुत अच्छी तरह से यह की चल रही है।
QUIZ बनाने की साइट्स
- quizizz.com
- गूगल फॉर्म
- गूगल सीट पर से सर्टिफिकेट बना कर
- wordwall.net
ऐसी बहुत साइट है जहां से क्विज क्रिएट हो सकती है। मेरा काम बहुत आसान हो गया वहां पर मैंने गुजराती में टाइप किया उसमें एडिटिंग करके फोटोग्राफ्स, वीडियोस वगैरा रख दिया बच्चों को बहुत मजा आया और साथ में शिक्षा भी प्राप्त कर रहे थे। तो खेल के साथ शिक्षा मिले उससे अच्छा तो कुछ हो ही नहीं सकता तो मैंने सोचा इसमें बहुत थोड़ा कुछ अधिक किया जाए धीरे धीरे धीरे मेरा काम अभी भी चल रहा है। तो यह जो मैंने सारी साइट बताएं उसके बारे में मैं आपको बताने वाला हूं कि उस पर कैसे क्वीज बना सकते हैं ?
..... तो चलो आओ देखते हैं हम ऐसी साइट है कि वहां से क्विज हम बनाते हैं तो कैसे बनाएं?
सब साइट मे Quiz बनाने का फार्मूला
( 1 ) QUIZIZZ.COM
- Browser मे quizizz.com सर्च करे।
- Quizizz.com मे लॉगिन करे।
- मेनू मे दिए गए ऑप्शन ओपन करे।
- ऑप्शन मे creat पर क्लिक करें।
- पहेले टाइटल टाइप करे।
- सब्जेक्ट और चैप्टर का नाम लिखे।
- अपना फोटो भी सेट कर सकते हो।
- अब आपको अपने प्रश्नो को उसके ऑप्शन को टाइप करना है।
- लास्ट मे आपको सेव करना है।
- Save ऑप्शन क्लिक करने के बाद आपको 3 ऑप्शन मिलेंगे।
- Live quiz
- Assignment
- Prentice
- आपको पहेले 2 ऑप्शन बहुत काम लगेंगे।
- पहेले live quiz वाले ऑप्शन मे aap live क्लास की लिंक creat कर सकते हैं।
- दूसरे ऑप्शन assignment ऑप्शन मे आप बच्चों को होमवर्क दे सकते हैं जो 15 दिनों तक ओपन रहेता है।
- लिंक भेजने के बाद quiz प्ले करने वालो के नाम टॉप 10 भी देख सकते हैं।
- बच्चों को रिजल्ट भी दे सकते हैं।
- जितने भी बच्चे quiz देंगे उन सबका रिकॉर्ड आप अपने लॉगिन में से देख सकते हैं।
QUIZIZZ.COM
क्विजीज़ पे क्विज कैसे बनाते हैं?
चलिए देखते हैं कि इस साइट पर क्विज कैसे बनाएंगे।
सबसे पहले आपको quizizz.com पर अपना अकाउंट बनाना होगा लॉगइन करना पड़ेगा।
लॉग इन करने के बाद अपना अकाउंट क्रिएट हो जाता है।
अकाउंट क्रिएट हो जाने के बाद quizizz.com में Create quiz का ऑप्शन दिखता है।
Create quiz मे जाकर हम नई क्विज बना सकते हैं।
quizizz.com पर बहुत अच्छे ऑप्शन मिलते हैं उस पर हम वीडियोस, फोटोस, मैथ के क्वेश्चन, अपर केस, लोअर केस, फोन्ट सब कुछ डाल सकते हैं।
क्रिएट क्वीज में हमें जिस विषय पर क्विज बनाना है उसका नाम डालना पड़ेगा।
जिस विषय के बारे में क्विज बनानी है उस विषय के एमसीक्यू प्रश्नों को इकट्ठा करना पड़ेगा। उस प्रश्नों को क्रम वाइज टाइप करना पड़ेगा। ऑप्शन सेलेक्ट करना है ऑप्शन सिलेक्ट करने के बाद उसके बाजू में गैलरी का जो सिंबल दिया है उस पर क्लिक करके किसी भी फोटो या वीडियो को भी हम इंसल्ट कर सकते हैं। फिर क्वेश्चन पूरे हो जाने के बाद फाइल को सेव करना है सेव करने के बाद हम लाइव क्लास भी ले सकते हैं और असाइनमेंट भी दे सकते हैं
असाइनमेंट की अवधि 15 दिनों की होती हैं लाइव में आप जो टाइम सेट करना चाहते हो वह समय भी सेट कर सकते हो लाइव क्विज में जुड़ने वाले बच्चों को रिजल्ट भी दे सकते हैं। टॉप 10 को भी हम डिक्लेअर कर सकते हैं इसी तरह असाइनमेंट में भी हम असाइनमेंट बच्चों को देख सकते हैं वह 15 दिनों के लिए खुला रहता है 15 दिनों में जिसको भी असाइनमेंट करना है वह कर सकता है उन सब का भी रिजल्ट हम 15 दिनों के बाद क्विज पूरी होने के समय बना सकते हैं होमवर्क असाइनमेंट या लाइव क्लास के लिए सबसे अच्छी यह quizizz.com है बस इसी तरह हम क्विज बनाते रहते हैं और एक ऑप्शन की बात करे तो इसमें सर्च ऑप्शन भी होता है किसी टीचर ने क्विज़ बनाई हो और सर्च बार में आप उसका नाम लिखो तो वह क्विज भी आपको शो करती है। वह भी होमवर्क में बच्चों को हम देख सकते हैं इसलिए सबसे अच्छी यह साइट रही है।
( 2 ) GOOGLE FORMS
- ब्राउजर मे गूगल फॉर्म सर्च करे।
- Google फॉर्म में login करे।
- लॉगिन के बाद Create new फॉर्म ओपन करे।
- उसमे title, subject, full name, school name जैसे ऑप्शन टाइप करे।
- फॉर्म के बाजू में आपको chice, multiple, checkbox, short answer paragraph जैसे ऑप्शन मिलते हैं जिससे आप किस तरह के जबाव पाना चाहते हैं।
- लास्ट मे अपने प्रश्नो और ऑप्शन टाइप करे।
- अब फॉर्म को सेव करे।
- फॉर्म share करने के लिए लिंक कॉपी करे।
- Link को सोशल मीडिया पे शेयर करे।
- उस लिंक से हर बच्चा quiz दे सकता है।
गुगल फोर्म
हमने आगे quizizz.com पर कैसे Quiz बनती है वह जाना। अब हम जानेंगे गूगल फॉर्म में क्विज कैसे बनती हैं।
सबसे पहले आपको कोई भी ब्राउज़र ओपन करना है।
ब्राउजर में गूगल फॉर्म्स सर्च करना है।
सर्च में गूगल फॉर्म्स लिखने के बाद सर्च बार में हमें ऑप्शन मिलेगा गूगल फॉर्म उसे ओपन करना है।
खास ध्यान रखना है कि गूगल फॉर्म को भी लॉगइन करना आवश्यक है।
गूगल फॉर्म को लोगिन करने के बाद ब्लैंक पेज को सिलेक्ट करना है।
ब्लैंक पेज को हम इसलिए सिलेक्ट कर रहे हैं कि उससे हम नई स्लाइड बना सकते हैं।
ब्लैंक पर क्लिक करने के बाद हमें गूगल फॉर्म का टाइटल देना है।
टाइटल देने के बाद दूसरी स्लाइड लेकर हमें क्विज देने वाले का नाम स्कूल का नाम तालुका जिला जो आप क्वेश्चन का आंसर लेना चाहते हैं वह क्वेश्चन रखना है।
ऑप्शन में आपको चॉइस मल्टीपल ऐसा ऑप्शन मिलेंगे उसमें किसी एक ऑप्शन को सिलेक्ट करके आंसर दे सकते हो।
मल्टीपल में एक से अधिक जवाब हो तो इस ऑप्शन का उपयोग कर सकते हो।
तीसरा उसमे चेक बॉक्स में टिक मार्क करना पड़ता है कि कितने ऑप्शन सही है उसके लिए बॉक्स से इतना करने के बाद बाजू में गैलरी का ऑप्शन दिया हुआ होता है।
वह गैलरी के ऑप्शन को क्लिक करने के बाद हमारे मोबाइल या लैपटॉप की गैलरी ओपन होगी।
गैलरी ओपन होने के बाद उसमें से कोई भी वीडियो या फोटोस को हम सिलेक्ट करके यहां पर अपलोड करके रख सकते हैं।
इसी तरह जिस विषय पर हम फॉर्म बनाना चाहते हैं वह विषय भी लिखें इतना होने के बाद ही सेट कर सकते हैं।
गूगल फॉर्म में हम सर्टिफिकेट भी दे सकते हैं वह अगले पॉइंट पर हम बताएंगे कैसे सर्टिफिकेट भेज सकते हैं और किसी भी सोशल मीडिया में सेंड कर के किसी को भी इनवाइट कर के दे सकते हैं।
इसी तरह गूगल फॉर्म में क्विज बनती है और सब उस का आनंद लेते हैं।
( 3 ) wordwall.net
- Serch करे wordwall.net।
- Wordwall.net ओपन करे।
- ओपन होने के बाद creat quiz क्लिक करें।
- Creat मे आप अपना विषय पसंद करे।
- विषय में description लिखे।
- चैप्टर का नाम लिखे।
- चैप्टर के mcq प्रश्नो को टाइप करे।
- प्रश्नो के बाद उसके ऑप्शन टाइप करे।
- सब प्रश्नो को टाइप करने के बाद Quiz सेव kare।
- सेव करने के बाद सेंड Quiz पर क्लिक करें।
- Send मे आपको उस Quiz को share करना है।
- Share ऑप्शन मे जाके आप लिंक कॉपी kare।
- कॉपी की हुई Link सोशल मीडिया में share करे ताकी बच्चे और बड़े सब उस quuz को प्ले कर सके।
( 4 ) Microsoft teams assignment quiz
- Microsoft teams app playstore मे जाके डाउनलोड करे।
- डाउनलोड करने के बाद लॉगिन करे।
- लॉगिन के बाद आप अपनी कक्षा की टीम बनाए।
- टीम बनाने के बाद उस टीम में बच्चों को add करे।
- बच्चे add होने के बाद नीचे की तरफ दिए मेन्यू मे teams ओपन करे।
- ओपन होने के बाद अपनी टीम सिलेक्ट करे।
- सिलेक्ट की हुई टीम को ओपन करे।
- ओपन होने के बाद उसमे एक assignment का ऑप्शन आता है।
- दिए गए assignment ऑप्शन को ओपन करे।
- ओपन होने के बाद बाजू में दिए गए 3 डॉट्स क्लिक करें।
- उसमे आपको 3 ऑप्शन मिलेंगे।
- QUIZ
- ASSIGNMENT
- FROM EXISTING
- उसमे आप QUIZ सिलेक्ट करे।
- QUIZ मे आप गूगल FORMS की लिंक दे सकते हैं।
इसी तरह में बच्चों के लिए quiz बनाता हूं अभी जिसमें में क्विज बनाने का उपयोग करता हूं उसी की जानकारी अभी दी हुई है बाकी ऑप्शंस भी है जो बाद में आपको मैं जानकारी दूंगा।
KBC QUIZ भी लेपटोप मे बना सकते हो
Quiz का प्रयोजन - आयोजन
- मेरी स्कूल में शुरुआत कर दिया।
- स्कूल मे सर्व प्रथम मेरी क्लास में शुरू किया।
- स्कूल के सभी बच्चों को participate किया।
- सेंटर की 15 school मे उसका प्रयोग किया।
- सफलता के बाद हमारा deesa तालुका बाद में पूरे जिले में से।
- अभी तो जिले के बाहर के बच्चे और टीचर भाग लेते हैं।
- आज भी इस corona Vacation मे बच्चों तक Quiz पहुचाने का काम भी चालू हैं।
- आज हम whatsapp मे ऑनलाइन Quiz के 2 ग्रुप चाला रहे हैं।
- उस ग्रुप मे हम time-line की सेटिंग के अनुसार assignment aur quiz भेजते हैं।
- Quizizz.com पर से Quiz की pdf फाइल भी बना सकते हैं जो फाइल हम बच्चों को होमवर्क के लिए भेजते हैं।
- हमने ekam kasoti के साथ quiz को भी सेट किया था।
- शनिवार को ekam kasoti होती थी तो hum शुक्रवार के दिन शाम को 4 बजे जिस विषय की कसौटी हो उसी विषय की Quiz प्ले करवाते थे जिससे बच्चों को भी अच्छी तैयारी भी हो जाती थी।
समस्या
- शुरुआत में बच्चों को ऑनलाइन Quiz के लिए घर पे डिवाइस नहीं मिलता था।
- गाव वाले बच्चों के वाली को Time नहीं मिलता था।
- कई पैरंट्स टेक्नोलॉजी को नहीं जानते थे।
समस्या का उपाय
- गाँव वाले पेरेंट्स को समझाया बच्चे के लिए उपयोगी है।
- स्कूल मे अधिक समय देने लगे।
- स्कूल मे gyankunj के 4 class me चलते थे quiz।
- बच्चे घर जाके अपने भाई या पापा के मोबाइल मे प्ले करने लगे।
- पैरेंट्स को समज आ गई कि बच्चा खेलने के साथ पढ़ रहा है।
- पैरेंट्स ने भी कई बच्चों को डिवाइस दिलाया।
जुड़ी हुई संस्थाएं
- DEESA की 60 % स्कूल में से 1 Teachers
- Banaskantha jilla के 40% स्कूल में से टीचर।
- मेरी स्कूल के 210 बच्चे।
- जिले के बाहर से भी कई टीचर अपनी स्कूल के बच्चों के लिए जुड़ते है।
- स्कूल Time मे 300 + quiz player जुड़ते थे।
अगला आयोजन
बस इसी तरह हम ने ग्रीस को रिलीज किया कहां से क्विज बनाएं क्विज में कैसा प्रतिभाओं मिला तब मैंने आपको जानकारी दी।
अब हमारा अगला आयोजन ऐसा है कि हम गूगल फॉर्म में फॉर्म क्रिएट करके उसमें क्विज मनाएंगे अभी उसकी शुरुआत भी हो चुकी है। गूगल फॉर्म में क्विज बनाने का फायदा और बच्चों को आनंद की बात वही है कि उसमें बच्चे जितना मार्क्स पाते हैं उतना मार्क्स वाला सर्टिफिकेट बच्चों को मिलता है। जिससे बच्चों को बहुत ही आनंद आता है और अधिक क्विज खेलने के लिए तैयार रहते हैं। जिससे उनमें शिक्षा का स्तर भी सुधरता है शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए हमारा यह आयोजन ऐसा ही रहेगा हम गूगल फॉर्म में अधिक से अधिक क्विज क्रिएट करेंगे और बच्चों को भेजेंगे। क्विज प्ले करने वाला हर रोज तत्पर ही रहता है कि कब क्विज हमें मिलेगी। बस ऐसी दिव्य शक्ति बच्चों की बढे और टीचर की भी ज्ञानमे बढोत्तरी होने के साथ ही हमने यह आयोजन किया है कि हमारा अगला काम गूगल फॉर्म्स की क्विज बनाना और अच्छे से अच्छे सर्टिफिकेट बना के बच्चों तक पहुंचाना और शिक्षा में बढ़ोतरी हो ऐसा काम करना है।
परिणाम
स्कूल के सभी बच्चों की शिक्षा में बढ़ोतरी हुई है।
बच्चों को अच्छी तरह से याद रहने लगा है।
बच्चे बच्चों में चर्चाएं होती है प्रश्नों की और उसमें भी तैयारी होती रहती है।
जिस समय क्विज होती हो तो उसके बारे में ही चर्चा होती है।
तो जिससे बच्चे उस विषय के बारे में बहुत कुछ जान लेते हैं।
इनमें टीचर्स भी भाग लेते हैं और टीचर्स भी अपना क्वेश्चन से ज्ञान बढ़ाने का शिक्षा में बढ़ोतरी करने का प्रयास करते हैं और बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा देने का प्रयास करते है।
इसका परिणाम बहुत ही अच्छा मिला है।
क्विज शुरू करने से बच्चों की जिज्ञासा वृत्तियों को भी बढ़त मिली है।
बच्चे हर दिन पूछते रहते हैं टीचर्स भी पूछते रहते हैं कि सर कब क्विज बनेगी कब उसकी लिंक दोगे और उसी से बच्चों को बहुत ही आनंद मिलता है और साथ में शिक्षा तो मिलती ही है।
यही हमारा बहुत ही अच्छा परिणाम है।
- Quiz के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग की मुलाकात कीजिए
Blog :- શિક્ષણ માં ટેક્નોલોજી નો ઉપયોગ
Blog link :-
- Quiz के पेज को देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक को ओपन करे ⤵️
( 1 )
( 2 )
हमारे Facebook page को देखने के लिए क्लिक करें ⤵️
- सामाजिक विज्ञान के कक्षा 6 से 8 तक के सभी ekam के वीडियो को देखने के लिए क्लिक करें ⤵️
- मेरे काम की एक झलक :: फोटोग्राफ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें